महाबलो वैश्रवणान्तकोपम: प्रसहा[ हन्ता द्विषतामनीकिनीम् । स भीमसेनो<हति गर्हणां मे नत्वं नित्यं रक्ष्ससे यः सुहृद्धिः,जो यथासमय शत्रुओंको पीड़ा देते हुए युद्धस्थलमें उन समस्त शौर्यसम्पन्न भूपतियों, प्रधान-प्रधान रथियों, श्रेष्ठ गजराजों, प्रमुख अश्वारोहियों, असंख्य वीरों, सहस्रसे भी अधिक हाथियों, दस हजार काम्बोजदेशीय अश्वों तथा पर्वतीय वीरोंका वध करके जैसे मृगोंको मारकर सिंह दहाड़ रहा हो, उसी प्रकार भयंकर सिंहनाद करते हैं, जो वीर भीमसेन हाथमें गदा ले रथसे कूदकर उसके द्वारा रणभूमिमें हाथी, घोड़ों एवं रथोंका संहार करते हैं तथा ऐसा अत्यन्त दुष्कर पराक्रम प्रकट कर रहे हैं जैसा कि तू कभी नहीं कर सकता, जिनका पराक्रम इन्द्रके समान है, जो उत्तम खड़्ग, चक्र और धनुषके द्वारा हाथी, घोड़ों, पैदल- योद्धाओं तथा अन्यान्य शत्रुओंको दग्ध किये देते हैं और जो पैरोंसे कुचलकर दोनों हाथोंसे वैरियोंका विनाश करते हैं, वे महाबली, कुबेर और यमराजके समान पराक्रमी एवं शत्रुओंकी सेनाका बलपूर्वक संहार करनेमें समर्थ भीमसेन ही मेरी निन्दा करनेके अधिकारी हैं। तू मेरी निन्दा नहीं कर सकता; क्योंकि तू अपने पराक्रमसे नहीं, हितैषी सुहृदोंद्वारा सदा सुरक्षित होता है
arjuna uvāca | mahābalo vaiśravaṇāntakopamaḥ prasahya hantā dviṣatām anīkinīm | sa bhīmaseno ’rhati garhaṇāṃ me na tvaṃ nityaṃ rakṣyase yaḥ suhṛdbhiḥ ||
Arjuna said: “Mighty Bhīmasena—whose power is like that of Vaiśravaṇa (Kubera) and Antaka (Yama)—can, by sheer force, destroy the armies of the hostile. He alone has the standing to censure me. But you do not: for you are continually protected by well-wishing friends rather than upheld by your own prowess.”
अजुन उवाच
Reproach has moral weight only when it comes from proven merit and responsibility: Arjuna argues that only one who truly bears the burden of battle and demonstrates independent prowess (Bhīma) has the standing to criticize; dependence on others for protection undermines one’s authority to condemn.
In the midst of the Karṇa-parvan battle context, Arjuna responds to a critic by elevating Bhīma’s battlefield capability—likening him to Kubera and Yama—and declares that Bhīma alone could legitimately censure him, whereas the addressee cannot because he is continually safeguarded by supportive allies.