मृदुकुज्चितकेशान्तं बालं बालमृगेक्षणम् | मत्तद्विरदविक्रान्ते शालपोतमिवोद्गतम्,यदि पुत्र न पश्यामि यास्यामि यमसादनम् । “जिसके केशप्रान्त कोमल और घुँघराले थे, दोनों नेत्र मृगछौनेके समान चंचल थे, जिसका पराक्रम मतवाले हाथीके समान और शरीर नूतन शालवृक्षके समान ऊँचा था, जो मुसकराकर बातें करता था, जिसका मन शान्त था, जो सदा गुरुजनोंकी आज्ञाका पालन करता था, बाल्यावस्थामें भी जिसके पराक्रमकी कोई तुलना नहीं थी, जो सदा प्रिय वचन बोलता और किसीसे ईर्ष्या-द्वेष नहीं रखता था, जिसमें महान् उत्साह भरा था, जिसकी भुजाएँ बड़ी-बड़ी और दोनों नेत्र विकसित कमलके समान सुन्दर एवं विशाल थे, जो भक्तजनोंपर दया करता, इन्द्रियोंको वशमें रखता और नीच पुरुषोंका साथ कभी नहीं करता था, जो कृतज्ञ, ज्ञानवान्, अस्त्र-विद्यामें पारंगत, युद्धसे मुँह न मोड़नेवाला, युद्धका अभिनन्दन करनेवाला तथा सदा शत्रुओंका भय बढ़ानेवाला था, जो स्वजनोंके प्रिय और हितमें तत्पर तथा अपने पितृकुलकी विजय चाहनेवाला था, संग्राममें जिसे कभी घबराहट नहीं होती थी और जो शत्रुपर पहले प्रहार नहीं करता था, अपने उस पुत्र बालक अभिमन्युको यदि नहीं देखूँगा तो मैं भी यमलोककी राह लूँगा
mṛdukuñcitakeśāntaṃ bālaṃ bālamṛgekṣaṇam | mattadviradavikrānte śālapotam ivodgatam, yadi putra na paśyāmi yāsyāmi yamasādanam |
Sañjaya said: “If I do not see my son—whose hair-ends were soft and gently curled; who was still a boy, with eyes restless and bright like a fawn’s; whose stride and prowess were like those of an intoxicated elephant; who rose up like a young śāla sapling—then I too shall go to the abode of Yama.”
संजय उवाच
The verse underscores the human cost of war: even heroic excellence cannot shield one from impermanence. It highlights how attachment and grief can drive a person to despair, reminding the listener that death (Yama’s realm) is the inevitable horizon when one’s dearest is lost.
Sañjaya reports an anguished declaration: the speaker, overwhelmed by fear of losing his son, describes the boy’s beauty and heroic vigor through vivid similes (fawn-eyed, elephant-like prowess, śāla-sapling stature) and says that if he cannot see his son again, he will go to Yama’s abode—i.e., he will die of grief or choose death.