द्रोणवध-प्रश्नः
Droṇa’s Fall: Dhṛtarāṣṭra’s Inquiry
भीष्मादवाप्य बास्त्राणि द्रोणाद् रामात् कृपात् तथा । अस्त्रै: समत्वं सम्प्राप्प रुक्मिकर्णार्जुनाच्युतै:,भगवान् श्रीकृष्णके हाथोंसे जब युद्धमें पाण्ड्यदेशके राजा तथा वर्तमान नरेशके पिता मारे गये, पाण्ड्यराजधानीका फाटक तोड़-फोड़ दिया गया और सारे बन्धु-बान्धव भाग गये, उस समय जिसने भीष्म, द्रोण, परशुराम तथा कृपाचार्यसे अस्त्रविद्या सीखकर उसमें रुकमी, कर्ण, अर्जुन और श्रीकृष्णकी समानता प्राप्त कर ली; फिर द्वारकाको नष्ट करने और सारी पृथ्वीपर विजय पानेका संकल्प किया; यह देख विद्वान् सुहृदोंने हितकी कामना रखकर जिसे वैसा दुःसाहस करनेसे रोक दिया और अब जो वैरभाव छोड़कर अपने राज्यका शासन कर रहा है और जिसके रथपर सागरके चिह्नसे युक्त ध्वजा फहराती है, पराक्रमरूपी धनका आश्रय लेनेवाले उस बलवान राजा पाण्ड्यने अपने दिव्य धनुषकी टंकार करते हुए वैदूर्यमणिकी जालीसे आच्छादित तथा चन्द्रकिरणोंके समान श्वेत घोड़ोंद्वारा द्रोणाचार्यपर धावा किया
bhīṣmād avāpya bāstrāṇi droṇād rāmāt kṛpāt tathā | astraiḥ samatvaṃ samprāpya rukmikarṇārjunācyutaiḥ ||
Sañjaya said: Having obtained weapons and the science of missiles from Bhīṣma, Droṇa, Rāma (Paraśurāma), and likewise from Kṛpa, he attained equality in martial prowess—through his mastery of astras—with Rukmī, Karṇa, Arjuna, and Acyuta (Kṛṣṇa). (In the ensuing account, the Pāṇḍya king—once checked by wise well-wishers from reckless ambitions after earlier devastations—now ruling his realm with hostility set aside, advanced against Droṇācārya, sounding his divine bow and charging in a chariot marked by an ocean-emblem banner, covered with a vaidūrya-gem lattice and drawn by moon-white horses.)
संजय उवाच