Shloka 31

जे :कर्दमिनीं शोणितौघतरज्लिणीम्‌,नदीं प्रवर्तयामास भीरूणां भयवर्धिनीम्‌ | अर्जुनने कायरोंका भय बढ़ानेवाली वैतरणीके समान एक अत्यन्त भयंकर रौद्र और घोर रक्तकी नदी बहा दी, जो प्राणशून्य योद्धाओंके सैकड़ों निश्चेष्ट शरीरोंको बहाये लिये जाती थी। मज्जा और मेद ही उसकी कीचड़ थे। उसमें रक्तका ही प्रवाह था और रक्तकी ही तरंगें उठती थीं। वीरोंके मर्मस्थान एवं हड्डियोंसे व्याप्त हुई वह नदी अगाध जान पड़ती थी। केश ही उस नदीके सेवार और घास थे। योद्धाओंके कटे हुए मस्तक और भुजाएँ ही किनारेके छोटे-छोटे प्रस्तरखण्डोंका काम देती थीं। टूटी हुई छातीकी हड्डियोंसे वह दुर्गम हो रही थी। विचित्र ध्वज और पताकाएँ उसके भीतर पड़ी हुई थीं। छत्र और धनुषरूपी तरंगमालाओंसे वह अलंकृत थी। प्राणशून्य प्राणी ही उसके विशाल शरीरके अवयव थे, हाथियोंकी लाशोंसे वह भरी हुई थी, रथरूपी सैकड़ों नौकाएँ उसपर तैर रही थीं, घोड़ोंके समूह उसके तट थे, रथके पहिये, जूए, ईषादण्ड, धुरी और कूबर आदिके कारण वह नदी अत्यन्त दुर्गग जान पड़ती थी। प्रास, खड्ग, शक्ति, फरसे और बाणरूपी सर्पोसे युक्त होनेके कारण उसके भीतर प्रवेश करना कठिन था। कौए और कंक आदि जनन्‍्तु उसके भीतर निवास करनेवाले बड़े-बड़े नक्र (घड़ियाल) थे। गीदड़रूपी मगरोंके निवाससे उसकी उग्रता और बढ़ गयी थी। गीध ही उसमें प्रचण्ड एवं बड़े-बड़े ग्राह थे। गीदड़ियोंके चीत्कारसे वह नदी बड़ी भयानक प्रतीत होती थी। नाचते हुए प्रेत-पिशाचादि सहस्रों भूतोंसे वह व्याप्त थी

sañjaya uvāca |

kardaminīṃ śoṇitaughatarangiṇīṃ nadīṃ pravartayāmāsa bhīrūṇāṃ bhayavardhinīm |

Sañjaya said: Arjuna set in motion a river—muddy and heaving with waves of blood—whose very flow increased the terror of the fearful. In the ethical darkness of battle, the image underscores how violence, once unleashed, becomes a force of its own: it sweeps along the lifeless bodies of warriors and turns the field into a dreadful passage like the Vaitaraṇī, where fear and death seem to rule. The description is not praise of cruelty but a stark portrayal of war’s dehumanizing momentum and the moral cost borne by all who enter it.

कर्दमिनीम्muddy
कर्दमिनीम्:
Karma
TypeAdjective
Rootकर्दमिनी
FormFeminine, Accusative, Singular
शोणित-ओघ-तरङ्गिणीम्having waves of a flood of blood
शोणित-ओघ-तरङ्गिणीम्:
Karma
TypeAdjective
Rootतरङ्गिणी
FormFeminine, Accusative, Singular
नदीम्river
नदीम्:
Karma
TypeNoun
Rootनदी
FormFeminine, Accusative, Singular
प्रवर्तयामासset in motion / caused to flow
प्रवर्तयामास:
Karta
TypeVerb
Rootप्रवर्तय् (प्र + वृत्/वर्त्, caus.)
FormPerfect (periphrastic), Third, Singular
भीरूणाम्of the fearful (cowards)
भीरूणाम्:
Sampradana
TypeNoun
Rootभीरु
FormMasculine, Genitive, Plural
भय-वर्धिनीम्fear-increasing
भय-वर्धिनीम्:
Karma
TypeAdjective
Rootवर्धिनी
FormFeminine, Accusative, Singular

संजय उवाच

S
Sañjaya
A
Arjuna
V
Vaitaraṇī (simile/allusion)
R
river of blood (metaphorical battlefield river)

Educational Q&A

The verse uses extreme battlefield imagery to convey that war magnifies fear and suffering beyond individual intent. Ethically, it functions as a warning: violence becomes a self-propagating ‘current’ that dehumanizes combatants and turns the field into a realm resembling the Vaitaraṇī—an emblem of dread and moral consequence.

Sañjaya describes Arjuna’s devastating onslaught in battle as if it has unleashed a river of blood—muddy, wave-tossed, and terrifying—carrying away lifeless warriors. The simile dramatizes the scale of slaughter and the panic it spreads among those who lose courage.