नैषां शस्त्रप्रहारो5स्ति पद नेहास्ति कस्यचित् । भूतं महदिदं मन्ये भ्रातरो येन मे हता:,धर्मपुत्रो महाबाहुर्विललाप सुविस्तरम् । अर्जुन मरे पड़े थे; उनके धनुष-बाण इधर-उधर बिखरे थे। भीमसेन और नकुल-सहदेव भी प्राणरहित हो निश्रेष्ट हो गये थे। इन सबको देखकर युधिष्ठिर गरम-गरम लंबी साँसें खींचने लगे। उनके नेत्रोंसे शोकके आँसू उमड़कर उन्हें भिगो रहे थे। अपने समस्त भ्राताओंको इस प्रकार धराशायी हुए देख महाबाह धर्मपुत्र युधिष्ठिर गहरी चिन्तामें डूब गये और देरतक विलाप करते रहे-- तत्पश्चात् धर्मात्मा और तपस्वी धर्मपुत्र युधिष्ठिर अपने मनको स्थिर करके बहुत विलाप करनेके पश्चात् अपनी बुद्धिद्वारा यह विचार करने लगे--“इन वीरोंको किसने मार गिराया है? इनके शरीरोंमें अस्त्र-शस्त्रोंके आघातका कोई चिह्न नहीं है और न इस स्थानपर किसी दूसरेके पैरोंका निशान ही है। मैं समझता हूँ, अवश्य वह कोई भारी भूत है, जिसने मेरे भाइयोंको मारा है
Vaiśaṃpāyana uvāca | naiṣāṃ śastraprahāro 'sti padaṃ nehāsti kasyacit | bhūtaṃ mahad idaṃ manye bhrātaro yena me hatāḥ | dharmaputro mahābāhur vilalāpa suvistaram |
“इनके शरीरों पर शस्त्र-प्रहार का कोई चिह्न नहीं है और यहाँ किसी के पदचिह्न भी नहीं हैं। मैं समझता हूँ, कोई महान भूत-प्राणी ही है, जिसने मेरे भाइयों को मारा है।” ऐसा कहकर महाबाहु धर्मपुत्र युधिष्ठिर बहुत देर तक विलाप करते रहे।
वैशग्पायन उवाच
Even in intense grief, Dharmaputra models a dharmic habit: he observes carefully, avoids rash accusation, and infers causes from evidence (no weapon-wounds, no footprints). The verse highlights ethical restraint and reasoned judgment under emotional pressure.
Yudhiṣṭhira sees his brothers fallen and, noticing no signs of combat or human presence, concludes that a powerful supernatural being (bhūta) must have struck them down. He then laments at length, torn between sorrow and the need to understand what has happened.