Udyoga Parva Adhyāya 58 — Saṃjaya’s Audience and Kṛṣṇa’s Deterrent Counsel (संजय-प्रवेशः कृष्णवाक्यं च)
धनुर्गुणकिणाड्केन पाणिना शुभलक्षणम् | पादमानमयन् पार्थ: केशवं समचोदयत्
तब पार्थ अर्जुन ने उस हाथ से—जिस पर धनुष की डोरी की रगड़ के चिह्न पड़ गए थे—शुभलक्षणों से युक्त भगवान् केशव के चरण को धीरे-धीरे दबाते हुए, उन्हें मेरे प्रति उत्तर देने के लिए प्रेरित किया।
संजय उवाच