Udyoga Parva, Adhyaya 2 — Baladeva’s Counsel on Peace, Restitution, and Court Protocol
सर्वे च ये<न्ये धृतराष्ट्रपुत्रा बलप्रधाना निगमप्रधाना: । स्थिताश्च धर्मेषु तथा स्वकेषु लोक प्रवीरा: श्रुतकालवृद्धा:,वह दूत वहाँ जाकर कुरुवंशके श्रेष्ठ वीर भीष्म, महानुभाव धृतराष्ट्र, द्रोण, अश्वत्थामा, विदुर, कृपाचार्य, शकुनि, कर्ण तथा दूसरे सब धूृतराष्ट्रपुत्र, जो शक्तिशाली, वेदज्ञ, स्वधर्मनिष्ठ, लोकप्रसिद्ध वीर, विद्यावृद्ध और वयोवृद्ध हैं, उन सबको आमन्त्रित करे और इन सबके आ जाने एवं नागरिकों तथा बड़े बूढ़ोंके सम्मिलित होनेपर वह दूत विनयपूर्वक प्रणाम करके ऐसी बात कहे, जिससे युधिष्ठिरके प्रयोजनकी सिद्धि हो
sarve ca ye 'nye dhṛtarāṣṭraputrā balapradhānā nigamapradhānāḥ | sthitāś ca dharmeṣu tathā svakeṣu loka-pravīrāḥ śruta-kāla-vṛddhāḥ ||
और धृतराष्ट्र के वे अन्य सभी पुत्र भी—जो बल में अग्रणी, वेद-विद्या में श्रेष्ठ, अपने-अपने धर्म में स्थित, लोक में प्रख्यात वीर, तथा विद्या और आयु दोनों में परिपक्व हैं—उन सबको भी बुलाया जाए।
बलदेव उवाच