Indratīrtha–Ādityatīrtha: Balarāma’s Ritual Bathing, Dāna, and Sacred-Historical Recollections
कुरुकुलभूषण! स्त्रियोंके लिये जिनका पालन अत्यन्त दुष्कर और दुःसह है, उन-उन कठोर नियमोंका पालन करती हुई श्रुतावतीके वहाँ अनेक वर्ष व्यतीत हो गये ।।
कुरुकुलभूषण! स्त्रियों के लिए जिनका पालन अत्यन्त दुष्कर और दुःसह है, उन कठोर नियमों का पालन करती हुई श्रुतावती के वहाँ अनेक वर्ष बीत गए। हे विशाम्पते! उसके उस आचरण, तप और परम भक्ति से भगवान् पाकशासन (इन्द्र) अत्यन्त प्रसन्न हुए।
वैशम्पायन उवाच