भगवान् दत्तात्रेयकी कार्तवीर्यपर कृपा इत्युक्त: स द्विज: प्राह तथास्त्विति नराधिपम् | एवं समभवंस्तस्य वरास्ते दीप्ततेजस:
इस प्रकार प्रार्थना किए जाने पर भगवान् द्विज दत्तात्रेय ने उस नरेश से कहा—“तथास्तु।” इस प्रकार उस तेजस्वी के लिए वे सभी वर यथावत् सिद्ध हो गए।
भीष्म उवाच