Udyoga-parva Adhyāya 47 — Arjuna’s Deterrent Declaration
Sañjaya’s Report
कान्दिग्भूतं छिन्नगात्र विसंज्ञं दुर्योधनो द्रक्ष्यति सर्वसैन्यम् । हताश्चवीराग्रयनरेन्द्रनागं पिपासिते श्रान्तपत्रं भयारत॑म्,“दुर्योधन अपनी आँखों यह देखेगा कि उसकी सारी सेना (भयसे भागने लगी है और उस)-को यह भी नहीं सूझता है कि किस दिशाकी ओर जाऊँ? कितने ही योद्धाओंके अंग- प्रत्यंग छिन्न-भिन्न हो गये हैं। समस्त सैनिक अचेत हो रहे हैं। हाथी, घोड़े तथा वीराग्रगण्य नरेश मार डाले गये हैं। सारे वाहन थक गये हैं और सभी योद्धा प्यास तथा भयसे पीड़ित हो रहे हैं। बहुतेरे सैनिक आर्त स्वरसे रो रहे हैं, कितने ही मारे गये और मारे जा रहे हैं। बहुतोंके केश, अस्थि तथा कपालसमूह सब ओर बिखरे पड़े हैं। मानो विधाताका यथार्थ निश्चित विधान हो, इस प्रकार यह सब कुछ होकर ही रहेगा। यह सब देखकर उस समय मन्दबुद्धि दुर्योधनके मनमें बड़ा पश्चात्ताप होगा
sañjaya uvāca |
kāndigbhūtaṃ chinnagātraṃ visaṃjñaṃ duryodhano drakṣyati sarvasainyam |
hatāś ca vīrāgrya-narendra-nāgaṃ pipāsite śrānta-patraṃ bhayārtaṃ ||
Sañjaya said: “Duryodhana will behold his entire host thrown into confusion—limbs severed, many senseless and fallen. He will see the foremost heroes and kingly elephants slain; the elephants themselves, parched with thirst, their leaf-fans drooping in exhaustion, will be tormented by fear. Confronted with this ruin born of unrighteous resolve, he will be forced to face the moral consequence of choosing war over dharma.”
संजय उवाच