Previous Verse
Next Verse

Shloka 14

वर्मिणौ बद्धनिस्त्रिंशौ श्वेताश्लौ शड्खशोभितौ । तूणीरवरसम्पन्नौ द्वावप्येती सुदर्शनी,वे दोनों पुरुषसिंह रथपर विराजमान और रथियोंमें श्रेष्ठ थे। दोनोंने विशाल धनुष धारण किये थे। दोनों ही बाण, शक्ति और ध्वजसे सम्पन्न थे। दोनों कवचधारी थे और कमरमें तलवार बाँधे हुए थे। उन दोनोंके घोड़े श्वेत रंगके थे। वे दोनों ही शंखसे सुशोभित, उत्तम तरकससे सम्पन्न और देखनेमें सुन्दर थे। दोनोंके ही अंगोंमें लाल चन्दनका अनुलेप लगा हुआ था। दोनों ही साँड्ोंक॒े समान मदमत्त थे। दोनोंके धनुष और ध्वज विद्युत॒के समान कान्तिमान्‌ थे। दोनों ही शस्त्रसमूहोंद्वारा युद्ध करनेमें कुशल थे। दोनों ही चँवर और व्यजनोंसे युक्त तथा श्वेत छत्रसे सुशोभित थे। एकके सारथि श्रीकृष्ण थे तो दूसरेके शल्य। उन दोनों महारथियोंके रूप एक-से ही थे। उनके कंधे सिंहके समान, भुजाएँ बड़ी-बड़ी और आँखें लाल थीं। दोनोंने सुवर्णकी मालाएँ पहन रखी थीं। दोनों सिंहके समान उन्नत कंधोंसे प्रकाशित होते थे। दोनोंकी छाती चौड़ी थी और दोनों ही महान्‌ बलशाली थे। दोनों एक-दूसरेका वध चाहते और परस्पर विजय पानेकी अभिलाषा रखते थे। गोशालामें लड़नेवाले दो साँड़ोंके समान वे दोनों एक-दूसरेपर धावा करते थे। मद बहानेवाले मदोन्मत्त हाथियोंके समान दोनों ही रोषावेशमें भरे हुए थे। पर्वतके समान अविचल थे। विषधर सर्पोंके शिशुओं-जैसे जान पड़ते थे। यम, काल और अन्तकके समान भयंकर प्रतीत होते थे। इन्द्र और वृत्रासुरके समान वे एक-दूसरेपर कुपित थे। सूर्य और चन्द्रमाके समान अपनी प्रभा बिखेर रहे थे। क्रोधमें भरे हुए दो महान्‌ ग्रहोंके समान प्रलय मचानेके लिये उठ खड़े हुए थे। दोनों ही देवताओंके बालक, देवताओंके समान बली और देवतुल्य रूपवान्‌ थे। दैवेच्छासे भूतलपर उतरे हुए सूर्य और चन्द्रमाके समान शोभा पाते थे। दोनों ही समरांगणमें बलवान्‌ और अभिमानी थे। युद्धके लिये नाना प्रकारके अस्त्र-शस्त्र धारण किये हुए थे। प्रजानाथ! आमने-सामने खड़े हुए दो सिंहोंके समान उन दोनों नरव्याप्र वीरोंको देखकर आपके सैनिकोंको महान्‌ हर्ष हुआ

varmiṇau baddha-nistriṁśau śvetāśvau śaṅkha-śobhitau | tūṇīra-vara-sampannau dvāv apy etī sudarśanī ||

Sañjaya dit : Ces deux splendides guerriers étaient cuirassés et portaient l’épée attachée à la taille. Leurs chevaux étaient blancs, et ils étaient ornés de conques ; chacun possédait un carquois d’excellence. Beaux à contempler, ils se dressaient comme des combattants en char sans égal—pareils par l’équipement, mais poussés par la volonté de dominer l’autre.

वर्मिणौarmored (two)
वर्मिणौ:
Karta
TypeAdjective
Rootवर्मिन्
FormMasculine, Nominative, Dual
बद्ध-निस्त्रिंशौhaving swords fastened (at the waist)
बद्ध-निस्त्रिंशौ:
Karta
TypeAdjective
Rootबद्धनिस्त्रिंश
FormMasculine, Nominative, Dual
श्वेत-अश्वौwith white horses / white-horsed (two)
श्वेत-अश्वौ:
Karta
TypeAdjective
Rootश्वेताश्व
FormMasculine, Nominative, Dual
शङ्ख-शोभितौadorned with conches
शङ्ख-शोभितौ:
Karta
TypeAdjective
Rootशङ्खशोभित
FormMasculine, Nominative, Dual
तूणीर-वर-सम्पन्नौendowed with excellent quivers
तूणीर-वर-सम्पन्नौ:
Karta
TypeAdjective
Rootतूणीरवरसम्पन्न
FormMasculine, Nominative, Dual
द्वौtwo
द्वौ:
Karta
TypeAdjective
Rootद्वि
FormMasculine, Nominative, Dual
अपिalso/both
अपि:
TypeIndeclinable
Rootअपि
एतेthese two
एते:
Karta
TypePronoun
Rootएतद्
FormMasculine, Nominative, Dual
सु-दर्शनीgood-looking / handsome
सु-दर्शनी:
Karta
TypeAdjective
Rootसुदर्शन
FormMasculine, Nominative, Dual

संजय उवाच

S
Sañjaya
T
two warriors (dvau)—contextually the two opposing mahārathas
A
armour (varman)
S
sword (nistriṁśa)
W
white horses (śvetāśva)
C
conch (śaṅkha)
Q
quiver (tūṇīra)