गन्धमादन-हिमवत्प्रयाणे युधिष्ठिर-भीमसंवादः
Yudhiṣṭhira–Bhīma Dialogue on the Gandhamādana–Himavat Ascent
शैले5स्मिन् राक्षसाकीर्णे दुर्गेषु विषमेषु च । इयं चापि महाभागा राजपुत्री पतिव्रता,फिर सहदेवके, मेरे तथा द्रौपदीके लिये तो कहना ही क्या है? भारत! ये ब्राह्मणलोग चाहें तो यहाँसे लौट सकते हैं। समस्त सेवक, सारथि, रसोइये तथा हममेंसे और जिस- जिसको आप लौटाना उचित समझें-वे सभी जा सकते हैं। राक्षसोंसे भरे हुए इस पर्वतपर तथा ऊँचे-नीचे दुर्गम प्रदेशोंमें मैं आपको कदापि अकेला छोड़ना नहीं चाहता। नरश्रेष्ठ! यह परम सौभाग्यवती पतिव्रता राजकुमारी कृष्णा भी आपको छोड़कर लौटनेको कभी तैयार न होंगी। इसी प्रकार यह सहदेव भी आपमें सदा अनुराग रखनेवाला है, आपको छोड़कर कभी नहीं लौटेगा। मैं इसके मनकी बात जानता हूँ। महाराज! सव्यसाची अर्जुनको देखनेकी इच्छासे हम सभी लालायित हो रहे हैं; अत: सब साथ ही चलेंगे। राजन! अनेक कन्दराओंसे युक्त इस पर्वतपर यदि रथोंके द्वारा यात्रा सम्भव न हो तो हम पैदल ही चलेंगे। आप इसके लिये उदास न हों। जहाँ-जहाँ द्रौपदी नहीं चल सकेगी वहाँ-वहाँ मैं स्वयं इसे कंधेपर चढ़ाकर ले जाऊँगा
śaile 'smin rākṣasākīrṇe durgeṣu viṣameṣu ca | iyaṃ cāpi mahābhāgā rājaputrī pativratā |
Dijo Bhīma: «En esta montaña atestada de rākṣasas y en estos parajes ásperos, desiguales y difíciles de cruzar, no te dejaré solo. Y esta princesa tan afortunada—de noble linaje y firme en la fidelidad conyugal—jamás consentirá en abandonarte y regresar. Si en estas alturas llenas de cavernas el viaje en carro se vuelve imposible, avanzaremos a pie; y donde Draupadī no pueda seguir, yo mismo la llevaré sobre mis hombros.»
भीम उवाच