Nāvyāśrama-nirmāṇa and Ṛśyaśṛṅga’s Distraction (नाव्याश्रमनिर्माणम्—ऋश्यशृङ्गस्य विचलनम्)
सो<पश्यदासीनमुपेत्य पुत्र ध्यायन्तमेक॑ विपरीतचित्तम् । विनि:श्वसन्तं मुहुरूर्ध्वदृष्टिं विभाण्डक: पुत्रमुवाच दीनम्,निकट आनेपर उन्होंने अपने पुत्रको अकेला उदासीन भावसे चिन्तामग्न होकर बैठा देखा। उसके चित्तकी दशा विपरीत थी। वह बार-बार ऊपरकी ओर दृष्टि किये उच्छवास ले रहा था। इस दयनीय दशामें पुत्रको देखकर विभाण्डक मुनिने पूछा--“तात! आज तुम अग्निकुण्डमें समिधाएँ क्यों नहीं रख रहे हो! क्या तुमने अग्निहोत्र कर लिया? खुक्ु और खुवा आदि यज्ञपात्रोंको भलीभाँति शुद्ध करके रखा है न? कहीं ऐसा तो नहीं हुआ कि तुमने हवनके लिये दूध देनेवाली गायका बछड़ा खोल दिया हो जिससे वह सारा दूध पी गया हो। बेटा! आज तुम पहले-जैसे दिखायी नहीं देते। किसी भारी चिन्तामें निमग्न हो, अपनी सुध-बुध खो बैठे हो। क्या कारण है जो आज तुम अत्यन्त दीन हो रहे हो। मैं तुमसे पूछता हूँ, बताओ, आज यहाँ कौन आया था?”
so 'paśyad āsīnam upetya putraṁ dhyāyantam ekaṁ viparītacittam | viniḥśvasantaṁ muhur ūrdhvadṛṣṭiṁ vibhāṇḍakaḥ putram uvāca dīnam ||
Approaching, he saw his son sitting alone, sunk in thought, his mind turned away from its usual calm. The boy sighed again and again, his gaze repeatedly lifting upward. Seeing his son in this pitiable state, the sage Vibhāṇḍaka addressed him: “My child, why are you not placing the fuel-sticks into the sacred fire today? Have you performed the Agnihotra? Have you kept the ritual vessels—such as the ladles and cups—properly cleansed? Or did you perhaps loosen the calf of the milch-cow so that it drank up all the milk meant for the offering? You do not look as you did before. You seem overwhelmed by some heavy worry, as if you have lost your self-possession. Tell me—why are you so downcast today? I ask you: who came here today?”
लोगश उवाच