Gadāyuddhe Kṛṣṇopadeśaḥ (Kṛṣṇa’s Counsel in the Mace-Duel) — Śalya-parva 57
उपन्यस्तमपन्यस्तं गदायुद्धविशारदौ । एवं तौ विचरन्तौ तु परस्परमविध्यताम्,कभी वेगसे एक-दूसरेके सामने जाते, कभी विरोधीको गिरानेकी चेष्टा करते, कभी स्थिरभावसे खड़े होते, कभी गिरे हुए शत्रुके उठनेपर पुनः उसके साथ युद्ध करते, कभी विरोधीपर प्रहार करनेके लिये चक्कर काटते, कभी शत्रुके बढ़ावको रोक देते, कभी विपक्षीके प्रहारको विफल करनेके लिये झुककर निकल जाते, कभी उछलते-कूदते, कभी निकट आकर गदाका प्रहार करते और कभी लौटकर पीछेकी ओर किये हुए हाथसे शत्रुपर आघात करते थे। दोनों ही गदायुद्धके विशेषज्ञ थे और इस प्रकार पैंतरे बदलते हुए एक- दूसरेपर चोट करते थे
upanyastam apanyastaṁ gadāyuddhaviśāradau | evaṁ tau vicarantau tu parasparam avidhyatām ||
Sañjaya said: Both of them, masters in the science of mace-fighting, kept shifting their stances—now setting their guard, now withdrawing it—and as they moved in this way, they struck at one another again and again. The scene emphasizes disciplined martial skill rather than rage: each seeks advantage through measured technique, persistence, and control amid the violence of war.
संजय उवाच