अध्याय १४८ — कर्णप्रभावः, धृष्टद्युम्नस्य विरथता, तथा घटोत्कच-आह्वानम्
Chapter 148: Karṇa’s Pressure, Dhṛṣṭadyumna Unhorsed, and the Summoning of Ghaṭotkaca
देवराज इन्द्रके समान रथपर बैठे हुए सम्पूर्ण शस्त्रधारियोंमें श्रेष्ठ नरश्रेष्ठ अर्जुन एक ही साथ सम्पूर्ण दिशाओंमें महान् अस्त्रोंका प्रहार करते हुए सबके लिये दर्शनीय हो रहे थे। वे अपने धनुषकी टंकार करते हुए रथके मार्गोपर नृत्य-सा कर रहे थे। जैसे आकाशगमें तपते हुए दोपहरके सूर्यकी ओर देखना कठिन होता है, उसी प्रकार उनकी ओर राजालोग यत्न करनेपर भी देख नहीं पाते थे ।। दीप्तोग्रसम्भूतशर: किरीटी विरराज ह । वर्षास्विवोदीर्णजल: सेन्द्रधन्वाम्बुदो महान्,प्रलीनमीनमकरं सागराम्भ इवाभवत् | संजय कहते हैं--राजन्! उस समय अर्जुनके द्वारा खींचे जानेवाले गाण्डीव धनुषकी अत्यन्त भयंकर टंकार यमराजकी सुस्पष्ट गर्जना तथा इन्द्रके वज्रकी गड़गड़ाहटके समान जान पड़ती थी। उसे सुनकर आपकी सेना भयसे उद्विग्न हो बड़ी घबराहटमें पड़ गयी। उस समय उसकी दशा प्रलयकालकी आँधीसे क्षोभको प्राप्त एवं उत्ताल तरंगोंसे परिपूर्ण हुए उस महासागरके जलकी-सी हो गयी, जिसमें मछली और मगर आदि जलजन्तु छिप जाते हैं प्रज्वलित एवं भयंकर बाण लिये किरीटधारी अर्जुन वर्षा-ऋतुमें अधिक जलसे भरे हुए इन्द्रधनुषघसहित महामेघके समान सुशोभित हो रहे थे
sañjaya uvāca | dīptograsambhūtaśaraḥ kirīṭī virarāja ha | varṣāsv ivodīrṇajalaḥ sendradhanvām̐budo mahān | pralīnamīnamakaraṃ sāgarāmbha ivābhavat |
Sañjaya said: O King, Arjuna—crowned and foremost among all wielders of weapons—shone brilliantly, releasing blazing, fearsome arrows in every direction at once. As he made the Gāṇḍīva resound and drove his chariot as if dancing along its course, he became a spectacle for all. Just as it is hard to gaze at the midday sun blazing in the sky, so too the kings, even striving, could not look upon him. With his terrible bowstring’s thunder—like Yama’s roar and Indra’s thunderbolt—your army was shaken by fear and fell into confusion, like the ocean churned by a doomsday gale, where fish and crocodiles vanish into hiding. Arjuna, aflame with dreadful shafts, appeared like a vast monsoon cloud swollen with rain and adorned with a rainbow.
संजय उवाच