पाण्डुपुत्र भीमने काले लोहेका कवच पहने हुए बहुत-से मनुष्यों और अश्वोंको भी गदासे मार गिराया। वे सब-के-सब आर्तनाद करते हुए प्राणशून्य होकर गिर पड़े ।। उन्तैर्दशन्तो वसुधां शेरते क्षतजोक्षिता: । भग्नमूर्धास्थिचरणा: क्रव्यादगणभोजना:,घायल हुए कौरव-सैनिक खूनसे नहाकर दाँतोंसे ओठ चबाते हुए धरतीपर सो गये थे, किन्हींका माथा फट गया था, किन्हींकी हड्डियाँ चूर-चूर हो गयी थीं और किन्हींके पाँव उखड़ गये थे। वे सब-के-सब मांसभक्षी पशुओंके भोजन बन गये थे
utkṣatadantā vasudhāṁ śerate kṣatajo'kṣitāḥ | bhagnamūrdhāsthi-caraṇāḥ kravyādagaṇa-bhojanāḥ ||
Sañjaya said: The wounded Kaurava soldiers, drenched in blood, lay upon the earth, biting their lips with clenched teeth in agony. Some had their skulls split, some had their bones shattered, and some had their feet torn away. All of them became food for packs of flesh-eating creatures—an unsparing picture of war’s cruelty and the moral cost of violence.
संजय उवाच